अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 से ज्यादा लोग घायल
रीवा, गुरुवार, 09 जून 2022। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में आज सुबह एक निजी यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार बारह यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रही बस सुबह सोहागी पहाड़ के एक मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे उसमें सवार बारह यात्री घायल हो गए। घायलों को त्यौंथर के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस के पहिए निकल गए थे, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गयी।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
