कृति सैनन ने फिल्म राब्ता का गाना गाकर सुशांत सिंह राजपूत को किया याद
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने फिल्म राब्ता का गाना गाकर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। सुशांत सिंह राजपूत, कृति सैनन और राजकुमार राव स्टारर फिल्म राब्ता 2017 में रिलीज हुई थी। कृति सैनन और सुशांत कुमार राजपूत अच्छे दोस्त थे। इस फिल्म की रिलीज को पांच साल हो गए हैं।इस फिल्म के जरिए कृति ने सुशांत को याद किया है। कृति सैनन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी फिल्म राब्ता के पांच साल पूरे होने पर गाना गाती दिख रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में कृति ने लिखा है, ''यह कई मायनों में खास थी..यादों से भरी फिल्म.. मैं, मेरे दिल के करीब का सफर.. और मुझे आप दोनों के साथ चलने की खुशी है। सुशांत और डीनू।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
