'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान के साथ काम करेंगी सारा
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के अपोजिट काम करती नजर आ सकती हैं। 'ड्रीम गर्ल' के मेकर्स फिल्म के सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं। मेकर्स ने 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना को फिर से रखने का फैसला किया है।फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा नजर आई थीं। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के लिए कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आए हैं लेकिन सारा अली खान टॉप च्वॉइस हैं। कहा जा रहा है कि मेकर्स एक यंग गर्ल की तलाश कर रहे हैं और सारा अली खान इसमें बिल्कुल फिट बैठती हैं। मेकर्स पहले ही सारा अली खान से संपर्क कर चुके हैं और उनसे बातचीत कर रहे हैं। फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' इस साल के आखिर तक फ्लोर पर जाने वाली है। यदि सारा अली खान इस फिल्म में नजर आती हैं तो यह पहला मौका होगा जब वह आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
