घर ही चुरा ले गए चोर!

img

टैक्सस में स्प्रिंग ब्रांच से चोर एक कपल का घर ही चुराकर ले गए। टैक्सस में चेसी फ्राइडे और उनकी पत्नी जेसिका ने एक ईको फ्रेंडली घर बनवाया था। पहियों पर बने इस घर को कहीं पर भी लाया ले जाया जा सकता था। इन पति-पत्नी ने मिल कर करीब ढाई साल की मेहनत करके अपनेइस सपनों के घर को बनाया और सजाया-संवारा था। इसके लिए उनके करीब 35 हजार डॉलर भी खर्च किए। 650 स्`ेयर फुट में बने इस छोटे से मकान में लगे पहियों और अटैचमेंट के कारण इसे कार या ट्रक वगैरह या अन्य किसी वाहन के साथ बांध कर कहीं पर भी ले जाया जा सकता है। इस मकान में बिजली की खपत भी काफी कम होती है। एक दिन जब ये कपल कहीं बाहर गया था। जब दोनों लौटे तो पता चला कि उनका घर ही गायब है। चोर उनका घर टो करके ले गया।

यह अपनी जगह नहीं मिता तो दोनों को काफी दुख हुआ। दोनों ये यह मान लिया कि अब तो उनकी मेहनत और पैसा दोनों ही बर्बाद हो गए है। लेकिन जब यह खबर लोकल न्यूज में छपी तो सैन्ट एंटोनियो में रहने वाले एक शख्स ने ने पुलिस को खबर दी कि इसी तरह का मिलता-जुलता घर कुछ दूरी पर देखा गया है। शहर के शैरिफ ने दबिश देकर घर को हासिल कर लिया। इसके बाद चेसी और जेसिका को फोन कर इसकी सूचना दी और घर लौटा दिया। चोरों ने घर की हालत तो बिगाड ही दी, लेकिन जेसी का कहना है कि इस घर की री-सेल वैल्यू आसानी से 55 से 60 हजार डॉलर के बीच है। अब इस कपल का कहना है कि उन्होंने इस मकान की चोरी की घटना के बाद बेचने का फैसला कर लिया है। अब वे दोनों किसी अपार्टमेंट में जाकर रहेंगे। उन्होेने पिछले दिनों ही एक अपार्टमेंट बुक भी कर दिया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement