भारत कोकिला सरोजनी नायडू पर बनेगी बायोपिक
आजादी के संग्राम में अमूल्य योगदान देने वाली ''भारत कोकिला'' सरोजनी नायडू के जीवन पर बायोपिक बनायी जायेगी। सरोजिनी नायडू के जीवन पर बायोपिक बनने जा रही हैं। धीरज मिश्रा लिखित इस फिल्म को चरण सुवर्णा और हनी चौधरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म को विशिका फिल्म्स बैनर के तहत बनाया जा रहा है। इसका 10 दिनों का पहला शूटिंग शेड्यूल कनार्टक में शूट किया गया और अगला शेड्यूल मुंबई में है। शांति प्रिया सीनियर सरोजिनी का किरदार निभाती नजर आयेंगी, जो 40 से 75 साल तक का किरदार निभाएंगी। उनके कैरेक्टर के हिसाब से प्रोस्थेटिक्स का सहारा लिया जाएगा।सरोजिनी के पति गोविंद रजालू का रोल हितेन तेजवानी निभा रहे हैं। यह फिल्म चार भाषा हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगू में बनायी जायेगी।जरीबा बहाव इस फिल्म में सरोजनी की मां का किरदार निभाती नजर आयेंगी।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
