हार्ट ऑफ स्टोन में जोरदार एक्शन करती नजर आयेंगी आलिया भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में जोरदार एक्शन करती नजर आयेंगी। आलिया भट्ट फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस हॉलीवुड फिल्म में आलिया धमाकेदार एक्शन से भरपूर सीक्वेंस करती हुई दिखाई देंगी।आलिया पिछले महीने हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग के लिए लंदन रवाना हुई थीं, जिसको लेकर वह थोड़ी नर्वस भी हैं। आलिया ने इस का खुलासा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, और मैं अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए जा रही हूं। मैं बार-बार एक न्यू कमर की तरह महसूस कर रही हूं और बहुत नर्वस हूँ। हार्ट ऑफ स्टोन में आलिया भट्ट के साथ गैल गैडोट और जेमी डोर्नन की भी अहम भूमिका है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
