सुप्रीम कोर्ट से अग्निपथ का अध्ययन करने के लिए पैनल गठित करने का आग्रह
नई दिल्ली, शनिवार, 18 जून 2022। उच्चतम न्यायालय में अधिवक्ता द्वारा एक याचिका दायर कर अग्निपथ योजना और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा सेना पर इसके प्रभाव की जांच के लिए शीर्ष अदालत के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश देने की मांग की गई है। अधिवक्ता विशाल तिवारी ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई विवादास्पद सैन्य भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शनों की जांच के लिए शीर्ष न्यायालय से एक विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाने का भी आग्रह किया है। अधिवक्ता ने अग्निपथ योजना के विरोध में रेलवे सहित सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए उचित निर्देश देने की भी मांग की।
Similar Post
-
लोगों का आरोप है कि गांदेरबल में हुई मुठभेड़ फर्जी थी: महबूबा
श्रीनगर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (प ...
-
पालम में एलपीजी रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्च ...
-
गौतम अदाणी ने अयोध्या में परिवार के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चना की
अयोध्या (उप्र), गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौ ...
