बहुत चमत्कारी हैं गणेश जी के ये 12 नाम मंत्र, हर समस्या का होगा नाश
पौराणिक शास्त्रों में प्रभु श्री गणेश के 12 प्रसिद्ध नाम मंत्र बताए गए हैं, जिनका सुमिरन करने से हर बाधा व संकट का अंत होता है। विशेष तौर पर बुधवार के दिन इन नामों का स्मरण करने वाले मनुष्य के जीवन से परेशानियां हमेशा कोसों दूर रहती है। वही यदि आप भी जीवन में समस्याओं का अनुभव कर रहे हैं तो हर बुधवार के दिन इन 12 नाम मंत्रों का स्मरण जरूर करें। प्रभु श्री गणेश आपके जीवन के सभी दु:ख दूर कर देंगे तथा आपको धन-वैभव से संपन्न बना देंगे। आइए जानें प्रभु श्री गणेश को खुश करने वाले उनके 12 नामों के मंत्र-
12 नाम मंत्र:-
- ॐ सुमुखाय नम:,
- ॐ एकदंताय नम:,
- ॐ कपिलाय नम:,
- ॐ गजकर्णाय नम:,
- ॐ लंबोदराय नम:,
- ॐ विकटाय नम:,
- ॐ विघ्ननाशाय नम:,
- ॐ विनायकाय नम:,
- ॐ धूम्रकेतवे नम:,
- ॐ गणाध्यक्षाय नम:,
- ॐ भालचंद्राय नम:,
- ॐ गजाननाय नम:।
वही इन मंत्रों का जाप करने के बाद प्रभु श्री गणेश से दु:ख दूर करने की प्रार्थना करें। इन मंत्रों का जाप अगर आप पुरे विश्वास और श्रद्धा के साथ करते है तो आपकी हर समस्या का नाश होगा तथा आपके घर परिवार में खुशहाली का आगमन होगा।
Similar Post
-
पांच दिनों के भीतर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
देहरादून/रूद्रप्रयाग, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के रू ...
-
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले
देहरादून, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित ...
-
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण स्थगित की गई माता वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू
जम्मू, रविवार, 22 मार्च 2026। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त् ...
