कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ काम करेंगी पूजा हेगड़े!
जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े कन्नड़ सुपरस्टार यश के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। यश की फिल्म केजीएफ 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी है।इसके बाद से ही यश की अगली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यश ने हालांकि अभी तक केजीएफ के बाद अपनी अगली फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया है। चर्चा है कि यश अपनी एक और अगली पैन इंडिया रिलीज फिल्म के लिए निर्देशक नार्थन के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में यश के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आ सकती हैं। पूजा हेगड़े का नाम इस फिल्म के लिए रेस में लगी अभिनेत्रियों की की लिस्ट में सबसे आगे है। पूजा हेगड़े ने अभी तक किसी पैन इंडिया रिलीज फिल्म में काम नहीं किया है। यदि पूजा इस फिल्म के लिए हां कहती हैं तो ये उनके करियर की पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म साबित होगी।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
