अनुष्का शर्मा ने चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग शुरू की
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग शुरू कर दी है। अनुष्का शर्मा की फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। विराट कोहली के साथ वेकेशन मना कर लौटीं अनुष्का शर्मा ने फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस की शूटिंग मुंबई में शुरू कर दी है जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दी। अनुष्का ने झूलन गोस्वामी के किरदार के साथ पूरी तरह न्याय करने के लिए कई महीनों तैयारी की थी और इसके बाद ही उन्होंने शूटिंग शुरू की। चकड़ा एक्सप्रेस में झूलन के प्रेरणादायक सफर को दर्शाया गया है। अनुष्का शर्मा ने मुंबई के महबूब स्टूडियों का एक वीडियो शेयर किया, यह एक फास्ट फॉरवर्ड वीडियो है, जोकि सीधा उनकी वैनिटी वैन पर अंत होता है और जिसपर 'झूलन' लिखा है। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'मैं वहां वापिस आ गई हूं जहां से मैं जुड़ी हुई हूं'। इसी के साथ हैशटैग में अनुष्का ने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
