सलमान ने लोगों को पौधा लगाने और पर्यावरण को बचाने की अपील की
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने लोगों को पौधा लगाने और पर्यावरण को बचाने की अपील की है। सलमान खान ने ग्रीन इंडिया चैलेंज में हिस्सा लिया और फिल्म सिटी में पौधारोपण किया। सलमान ने अपने फैंस से भी पौधा लगाने और पर्यावरण बचाने की अपील की। इसकी चैलेंज की जानकारी सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी शेयर की। सलमान ने इस मिशन की तारीफ करते हुए कहा कि पौधे लगाना बहुत अच्छी चीज है। मुझे समझ नहीं आता कि लोग क्यों पेड़ों को काटने में लगे रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि मनुष्य बढ़ना बंद कर दे तो उसे एक पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ एक स्थिर मनुष्य है और मनुष्य चलने वाला पेड़ है। दोनों के बीच का यह बॉन्ड बहुत महत्वपूर्ण हैं। जहां कहीं पेड़ होंगे, वहां हमेशा पानी होगा।
सलमान ने कहा, सभी को पौधारोपण प्रोग्राम की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इसके साथ ही उस पौधे का बड़े होने तक ध्यान भी रखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्राकृतिक आपदाओं भारी बारिश और बाढ़ के कारण मनुष्य जीवन को भारी नुकसान हुआ है। इसको बचाने का उपाय यही है कि हमें बड़े स्तर पर पौधारोपण को प्रमोट करना चाहिए।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
