उत्तरी सेना के कमांडर ने एलएसी के साथ लगते अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया
लेह, शुक्रवार, 24 जून 2022। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगे अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और सैनिकों की अभियान संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को पूर्वी लद्दाख के लुकुंग में अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और नए हथियारों और उपकरणों का भी जायजा लिया। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी वर्तमान में सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए लद्दाख के चार दिवसीय दौरे पर हैं।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
