सोने का टॉवर जो भाया सबको
आपने शायद ऑस्टे्रलिया के वेहद खुबसुरत और सबसे अलग टॉवर का नाम शायद ही सुना होगा तो कोई बात नहीं है हम आपको बताते है इसकी खासीयत के बारें में। ऑस्ट्रेलिया की विविध खूबसूरत इमारतों में यूरेका टॉवर का एक अहम स्थान है।दुनियाभर से सेलानी जब मेलबर्न की सैर करने ऑस्ट्रेलिया आते हैं, तो यूरेका टॉवर की खूबसूरती और उसकी भव्यता को निहारे बगैर नहीं रहते।वर्ष 2002 अगस्त में इसका बनना शुरू हुआ था और यह इमारत वर्ष 2006 में बनकर बिल्कुल तैयार हो चुकी थी। 11 अक्टूबर 2006 को विविधवत इस इमारत को आम लोगों के सामने लाया गया और जिसने भी इसे एक बार देखा वो देखता ही रह गया। जब इसका निर्माण पूरा हुआ उस समय यह दुनिया की सबसे ऊंची और रिहायशी इमारतों में से एक मानी जाती थी।
खास बात यह है कि इस टॉवर ग्लास विंडोज में 24 कैरेट खरे सोने का उपयोग किया गया है। 2005 में इस इमारत के समीप ही एक कम्यूनिकेशन मास्ट आब्जर्बेशन सपोटिंüग टॉवर के निर्माण की योजना पेश की गई है, जो विचाराधीन है। इस टॉवर को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिहाज से भी खासी तकनीकों से बनाया गया है। इसमें 91 मंजिले हैं। इसके पहले 9 फ्लोर्स का इस्तेमाल तो सिर्फ वहां रहने वालों की कार पार्किग के लिए किया जाता है ये टॉवर बिल्कुल ट्रांसपेरेंट भी है और यह पुरा ग्लास का बनाया गया है। जब आप इसमें से निकल कर जायेगें तो बाहर की सारी दुनिया का नजारा भी देख सकते है।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
