अलाया फर्नीचवाला ने किया हैरतअंगेज योगासन
बॉलीवुड अभिनेत्री अलाया फर्नीचवाला ने योगासन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पूजा बेदी की बेटी अलाया ने वर्ष 2020 में सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन से डेब्यू किया है। अलाया अपने हॉट एंड बोल्ड लुक को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा में रहती हैं। अब उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वह हैरतअंगेज योगासन करती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो को अलाया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में अलाया कपोतासन की मुद्रा में नजर आ रही हैं और अगल ही पल में वो चक्रासन की मुद्रा में आ जाती हैं। इसके बाद वह अपने एक पैर को ऊपर की ओर उठा कर योगासन कर रही हैं। जो बेहद ही कठिन है। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर अलाया ने लिखा, “मुझे पता है कि मैं बहुत योग करते वक्त की पोस्ट साझा करती हूं, लेकिन ये वीडियो म्यूजिक के साथ बेहद अच्छा है कि मैं इसका विरोध नहीं कर सकती।
Similar Post
-
पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी
गायक अरिजीत सिंह ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन ...
-
प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम ल ...
-
'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना ...
