पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस के खड्ड में गिरने से 19 लोगों की मौत
इस्लामाबाद, रविवार, 03 जुलाई 2022। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के शिरानी जिले में क्वेटा जा रही एक बस के खड्ड में गिरने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। जियो न्यूज ने रविवार को यह रिपोर्ट दी है। बचाव अधिकारियों के अनुसार, दुर्भाग्यवश रावलपिंडी से क्वेटा जा रही यात्री बस शिरानी जिले में दानसर इलाके के पास गहरी खाई में गिर गई। शिरानी जिले के सहायक आयुक्त ने बताया कि घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सीमा के भीतर हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गये है शवों और घायलों को झोब और मुगल कोट के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है और मृतकों की भी पहचान नहीं हो सकी है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुर्घटना मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिए।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
