उदयपुर हत्याकांड पर जयपुर में जबरदस्त उबाल, हनुमान चालीसा का पाठ और सड़कों पर जनसैलाब
जयपुर, रविवार, 03 जुलाई 2022। उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदेश ही नहीं देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज जयपुर में मृतक कन्हैया लाल को स्टैच्यु सर्किल पर श्रद्धांजलि दी जाएगी और इसके साथ ही हनुमान चालीसा के पाठ का भी आयोजन होगा। उसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से जुलुस निकाला जाएगा। आज सुबह से ही स्टैच्यु सर्किल पर सामाजिक संगठनों का पहुंचना शुरू हो गया। लोग टोलियां बनाकर सभा स्थल पर पहुंच रहे हैं। आम जन ने कहा कि राजस्थान और भारत को तालिबान नहीं बनने देंगे। जयपुर के व्यापारियों ने भी दुकान बंद कर प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान किया है। भीड़ को देखते हुए शहर के स्टैच्यू सर्किल जानेवाले रास्तों पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है।
उदयपुर में जो घटना घटी वो इतनी क्रूर है कि हर कोई विचलित हो रहा है और ऐसी घटना आगे से नहीं हो इसलिए आज ये आयोजन किया जा रहा है। संत समाज के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। एक मंच भी बनाया गया है। मंच पर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के विरोध में संत समाज के नेतृत्व में समस्त हिंदू समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ये विरोध प्रदर्शन स्टैच्यु सर्किल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगा। हाथों में तिरंगा थामे लोग यहां पहुंच रहे हैं। युवाओं में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि उदयपुर की घटना के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसका नजारा जयपुर में आरोपियों की पेशी के दौरान देखने को मिला। जब पेशी के दौरान गुस्साई भीड़ ने आरोपियों की पिटाई कर दी। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में लोगों का आक्रोश सामने आया है। उसके बाद इन दोनों की जमकर पिटाई की गई है। पुलिस कमांडो वहां मौजूद थे। लेकिन लोगों का आक्रोश उस वक्त फूट पड़ा जब पेशी के बाद एनआईए की तरफ से इन्हें कस्टडी में लिया जाना था। आरोपियों पर थप्पड़, जूते, चप्पल सब बरसाए हैं।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
