अनुपम खेर ने दर्शन कुमार के साथ वर्कआउट की तस्वीर शेयर की
बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म कागज 2 के को- स्टार दर्शन कुमार के साथ वर्कआउट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। अनुपम खेर सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने आगामी प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी शेयर करते रहते हैं। अनुपम खेर ने अपनी आने वाली फिल्म कागज 2 को को-स्टार दर्शन कुमार के साथ वर्कआउट सेशन की मोनोक्रोम तस्वीर साझा की है।इस तस्वीर को अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर और दर्शन कुमार रौड़ पर अपनी फॉरआर्म्स रखकर पोज देते हुए अपने फैंस को फिटनेस गोल देते हुए नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने इस मोनोक्रोम तस्वीर को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर लिखा, शांत दिमाग आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास लाता है वर्कआउट। मेरे दोस्त, सह कलाकार और जिम पार्टनर दर्शन कुमार के साथ वर्कआउट।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
