2 साल की बेटी के लिए बेच डाला घर

img

चीन से रोज नए अजीबोगरीब मामले सामने आ रहे है। इनदिनों एक शख्स चीन में काफी सुर्खियां बटोर रह है। इस व्यक्ति ने अपनी बेटी को पूरी दुनिया घुमाने के लिए अपना घर और कंपनी बेच डाली। मामला है चीन के शंघाई का जहां करीब झू-चुन्सी दस साल से शंघाई में रहकर नौकरी कर रहे थे। करीब तीन साल पहले ही उन्होंने शादी की और दो साल पहले एक बेटी की जन्म हुआ। इसी दौरान झू ने खुद की कंपनी भी खोल ली और अपना घर भी बना लिया। जिंदगी में सबकुछ सही चल रहा था कि अचानक एक झू ने अपनी बेटी को दुनिया घुमाने का फैसला किया। बेटी को दुनिया के प्रमुख स्थानों पर घुमाने के लिए झू ने अपनी कंपनी और घर बेच दिया। जिससे झू को करीब 2.7 करो़ड रूपए मिले। झू ने फैसला किया है कि वह पांच साल अपनी बेटी को सारी दुनिया में घुमाएंगे और घर नहीं लोंटेगे। झू के इस फैसले में उनकी पत्नी भी शामिल है वह मिलकर अपनी बेटी को सारी दुनिया घुमाएंगे। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement