कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो होमगार्ड जवानों की मौत
सोनभद्र, मंगलवार, 05 जुलाई 2022। सोनभद्र जिले में मंगलवार तड़के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर चोपन स्थित सोन नदी पुल पर कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो होमगार्ड जवानों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दीनानाथ (40) और लालमणि (45) नामक होमगार्ड जवान सोमवार की रात ओबरा थाने से ड्यूटी करके तड़के करीब पांच बजे मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में सोन नदी पुल पर एक तेज रफ्तार कार ने उनके वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी और फिर एक खड़े ट्रक से जा टकरायी। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों होमगार्ड जवानों की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं। घटना में शामिल कार के चालक की गिरफ्तार के प्रयास किये जा रहे हैं।
Similar Post
-
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दलाई लामा को ‘शांति का सच्चा प्रतीक’ बताया
ईटानगर, बुधवार, 10 दिसंबर 2025। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प ...
-
ट्रक मालिकों के लिए कबाड़ नीति महंगी, इंजनों के प्रतिस्थापन की अनुमति दी जाए : द्रमुक सांसद कुमार
नई दिल्ली, बुधवार, 10 दिसंबर 2025। राज्यसभा में द्रमुक सदस्य के ...
-
नगालैंड में हॉर्नबिल महोत्सव के दौरान हुए विस्फोट में चार लोग घायल
किसामा, बुधवार, 10 दिसंबर 2025। नगालैंड के किसामा गांव में हॉर् ...
