जॉन-अर्जुन की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का गाना गलियां रिटर्न्स रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर एक विलेन रिटर्न्स का पहला गाना गलियां रिटर्न्स रिलीज कर दिया गया है। एक विलेन रिटर्न्स में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ने मुख्य भूमिका निभायी है।गलियां गाना काफी सफल रहा था और अब इसका पार्ट 2 गलियां रिटर्न्स रिलीज किया गया है।नये गाने को पुरानी टीम ने ही तैयार किया है, जिसमें निर्देशक मोहित सूरी, अंकित तिवारी और गीतकार मनोज मुंतशिर शामिल हैं। पहला गाना जहां मोहब्बत के मखमली एहसास में लिपटा हुआ था, वहीं गलियां रिटर्न्स गाना मोहब्बत के स्याह पक्ष को उजागर करता है। गौरतलब है कि मोहित सूरी के निर्दशन में बन रही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स को टी-सीरीज और बालाजी टेलिफिल्म्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
