धारावी बैंक से सुनील शेट्टी का फर्स्ट लुक रिलीज
बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी की आने वाली वेबसीरीज धारावी बैंक फर्स्ट लुक से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। सुनील शेट्टी फिल्मों के बाद अब ओटीटी की दुनिया में भी खूब सक्रिय हो रहे हैं। पिछले साल उन्होंने अपने डिजिटल डेब्यू का एलान इनविजिबल वुमन सीरीज से किया था। एमएक्स प्लेयर की अपकमिंग सीरीज धारावी बैंक से सुनील शेट्टी का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।इस थ्रिलर सीरीज में सुनील शेट्टी के अलावा विवेक ओबेरॉय और सोनाली कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज की कहानी एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी कही जाने वाले इलाके धारावी में दिखायी जाएगी।सीरीज की अधिकांश शूटिंग धारावी में ही हुई है। एमएक्स प्लेयर के चीफ कंटेंट ऑफिसर गौतम तलवार ने कहा, “धारावी बैंक एक क्राइम, थ्रिलर और बदले की अनोखी कहानी है। हमने एक पूरा माहौल और परिवेश ऐसा बनाया है, जो हमारी कहानी से मैच हो और इसके लिए हम सभी ने बहुत मेहनत की है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
