राजस्थान में बिजली गिरने की घटनाओं में तीन लोगों की मौत
कोटा, बुधवार, 06 जुलाई 2022। राजस्थान के बूंदी जिले में बिजली गिरने की दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया बूंदी जिले में बलकासा गांव के रहने वाले बनवारी मेहर (65) और उनकी पत्नी नंदु देवी (60) मंगलवार की देर शाम उस वक्त आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये जब वे अपने खेत में काम कर रहे थे। कापरेन के पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में केथुडा गांव की रहने वाली 65 वर्षीय ग्यारसीबाई धाकड़ बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गयी। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह भी मंगलवार की देर शाम खेतों में काम कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव बुधवार को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
