ऋतिक रौशन ने रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट की तारीफ की
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन ने आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट की तारीफ की है। आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट इसरो के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। आर माधवन ने नांबी नारायणन का किरदार निभाया है।यह पैन इंडिया फिल्म 6 भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगु, अंग्रेजी, मलयालय और कन्नड़ में रिलीज हुई है।फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऋतिक रौशन ने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट की तारीफ की है। ऋतिक रौशन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'रॉकेट्री को लेकर काफी अच्छी बातें सुनने को मिल रही है। इसके चलते मुझे डर लग रहा है कि मैं कहीं छूट न जाऊं। मैं मेरे दोस्त माधवन को लेकर काफी खुश हूं। उन्होंने इस फिल्म में अपनी जान डाल दी है। मैं उनके डायरेक्शनल डेब्यू के लिए उन्हें बधाई देता हूं। साथ ही पूरी टीम को शुभकामनाएं।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
