बॉलीवुड ने बाद अब हॉलीवुड में भी हुस्न का जलवा बिखेरगी जैकलिन फर्नांडीस
हिंदी सिनेमा में तमाम सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर पूरा कर चुकी है। बॉलीवुड से हॉलीवुड मूवी बनाने का चलन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ही शुरू कर दिया था। उनके बाद इस लिस्ट में तमाम नाम शामिल होते हुए दिखाई दे रहे है। इसी कड़ी में एक और नाम है, अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी हॉलीवुड मूवी का पोस्टर रिलीज किया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। तो चलिए आपको दिखाते हैं जैकलिन फर्नांडीस की हॉलीवुड फिल्म का ये पोस्टर?
एक्ट्रेस ने आज अपनी अगली हॉलीवुड मूवी ‘टेल इट लाइक ए वुमन’ का पहला पोस्टर फैंस के साथ साझा कर दिया है। खास बात ये है कि इस फिल्म को 8 महिला मूवी निर्माताओं ने निर्देशित किया है। यही कारण है कि जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है कि एक्ट्रेस को इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने पर गर्व है।
पोस्टर में हॉलीवुड की कौन-कौन अभिनेत्रियां मौजूद हैं?: जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी हॉलीवुड मूवी के इस पोस्टर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। अपनी इस आगामी हॉलीवुड मूवी ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ का पहला पोस्टर साझा करने के साथ ही को-स्टार्स और निर्देशकों की फोटोज भी साझा की है। खबरों का कहना है कि इस पोस्टर में जैकलीन के साथ मार्गेरिटा बाय, ईवा लोंगोरिया, कारा डेलेविंगने, ऐनी वतनबे, जेनिफर हडसन और मार्सिया गे हार्डेन भी दिखाई दे रही है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
