बीकानेर हाउस के उन्नयन एवं विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ का बजट मंजूर
जयपुर, शनिवार, 09 जुलाई 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस के उन्नयन एवं विकास कार्यों हेतु 15 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। गहलोत के इस निर्णय से बीकानेर हाउस में नवीन आर्ट गैलेरी, एम्फीथिएटर एवं स्टॉफ क्वार्टर का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा सकेगा। उक्त निर्णय के अनुसार बीकानेर हाउस री-डेवलपमेंट प्लान के तहत विशिष्ट राजस्थानी शैली में निर्मित मौजूदा परिसर को सहेजते हुए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। परिसर के मूल स्वरूप को राजस्थानी स्थापत्य कला के अनुरूप विकसित करते हुए विश्वस्तरीय कला एवं संस्कृति केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। नवीन परिसर में स्थाई क्राफ्ट बाजार भी बनेगा, जहां पर राजस्थानी शिल्पकार अपने उत्पादों की बिक्री करके प्रदेश की कला संस्कृति और हैंडीक्राफ्ट को देश-दुनिया तक पहुंचाने का काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट 2022-23 के भाषण में दिल्ली में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के प्रतीक के रूप में स्थापित बीकानेर हाउस एवं इसकी आर्ट गैलेरी की विरासत की सार-संभाल के लिए 15 करोड़ रूपए की लागत से उन्नयन एवं विकास कार्य शुरू करवाए जाने की घोषणा की थी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
