दूसरे दिन भी रोक रही अमरनाथ यात्रा पर
श्रीनगर, रविवार, 10 जुलाई 2022। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम आए प्राकृतिक आपदा के कारण रविवार को लगातार दूसरे दिन भी यात्रा स्थगित रही। हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 35 घायल हैं, जबकि कई लापता हैं। इलाके में बचाव अभियान जारी है, जिसके तहत लापता लोगों को तलाशा जा रहा है। बालटाल शिविर में लगभग 3,000 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पवित्र गुफा मंदिर तक का सफर तय करने के आधिकारिक आदेश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन यात्रा पर आज भी अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार तक 1.13 लाख से अधिक तीर्थयात्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार की शाम बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे तीर्थयात्रियों सहित उनके रहने के लिए बनाए गए कई तंबू बह गए। इस जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और अन्य एजेंसियों द्वारा गुफा मंदिर के पास मलबे को हटाने और लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर एक संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
