यूपी में एक ऑटो में सवार थे 27 यात्री, ऑटो हुआ सीज

img

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी में यहां ऑटोरिक्शा चालक जब अपने वाहन पर सवारियों को लेकर जा रहा था तब उसे पुलिस ने ओवर स्पीडिंग के लिए रोका। वाहन में सवार यात्रियों की संख्या 27 थी, जिसे देखकर पुलिस दंग रह गई। साथ ही ऑटो से उतरते यात्रियों की गिनती करती पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ऑटो को सबसे पहले फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली इलाके के पास देखा गया, जब पुलिस ने स्पीड चेक की। इस दौरान पुलिस ने ऑटो का पीछा किया।

जब पुलिस ने यात्रियों को उतारना शुरू किया, तो ऑटो से बाहर आते 27 लोगों को देखकर पुलिस दंग रह गई। इसके बाद ऑटो को सीज कर दिया गया। ड्राइवर ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि वह परिवार के साथ ईद मनाने के लिए अपने एक रिश्तेदार के घर जा रहा था और उसे दूसरा ऑटो नहीं मिला, इसलिए वह उन सभी को लेकर जाने लगा।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement