करीना कपूर के लिए शेफ बने सैफ अली खान
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर के लिये शेफ बन गये हैं और उन्होंने किचन में शाही खाना बनाया है। सैफ अली खान इन दिनों खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। करीना कपूर खान की दोस्त अलेग्जेंड्रा गैलिगनने ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें सैफ किचन में कुकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं करीना अपने दोस्तों के साथ घूमती हुई नजर आ रही हैं। अलेग्जेंड्रा ने सैफ की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'परफेक्ट संडे शेफ अली खान के साथ, जो किचन में हमारे लिए तूफान बना रहे हैं।' इसके अलावा एक फोटो में करीना और सैफ अपने कुछ और दोस्तों के साथ डाइनिंग टेबल पर दिखाई दे रहे हैं।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
