107 साल तक बिना पानी के जिंदा रहा आदमी, कैसे
आपने वाइन के बारे में सुना होगा और देखा होगा कि वाइन पीने वाले कई रोगों से ग्रसित हो जाते हैं। लगातार अधिक वाइन पीने से शरीर में कैंसर जैसी कई खतरनाक बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। लेकिन आपको बता दें कि पश्चिमोत्तर स्पेन शहर विगो में एक ऎसा मामला आया है जो इसके उलट है। खबरों की मानें तो एक व्यक्ति ने 107 साल तक जीवित रहा और उसने कभी भी 107 साल तक पानी नहीं पिया बल्कि उसने अपनी बनाई हुई रेड वाइन का पीने के लिए उपयोग किया उसके बाद भी वह आदमी 107 साल तक जिंदा रहा। इस व्यक्ति का नाम एनतोनियो डोकैम्पो गार्सिया था जो रोज 4 लीटर रेड वाइन पीता था।
स्पेनिश अखबार ला वोज डि गैलेसिया ने एनतोनियो के बेटे माइगेल डोकैम्पो के हवाले से लिखा है कि वो अपने हाथ की बनी ऑर्गेनिक रेड वाइन ही पीते थे। उन्होंने जीवन भर पानी कभी नहीं पिया। लंच और डिनर के दौरान वो दो-दो लीटर वाइन पीते थे।
माइगेल का कहना है कि उनकी इतनी लम्बी उम्र का यही राज था कि वो पानी की जगह रेड वाइन ही पीते थे। एनतोनियो का बीते सप्ताह ही निधन हुआ है। माइगेल ने बताया कि एनतोनियो साल भर में 60 हजार लीटर रेड वाइन बनाते थे। जिसमें से तीन हजार लीटर वो अपन उपयोग के लिए रख कर बाकी बेच दिया करते थे। उनकी रेड वाइन कैमिकल फ्री और पूरी तरह ऑर्गेनिक होती थी। अखबार लिखता है कि इटली के लोगों में ऎसी धारणा है कि रेड वाइन पीने से दिल स्वस्थ रहता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य रहता है और कैंसर की आशंका भी नहीं रहती। हालांकि इटली सरकार ऎसे अंध विश्वासों के खिलाफ समय-समय पर चेतावनी जारी करती रहती है।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
