SBI में नौकरी पाने का अंतिम मौका, जल्द कर लें आवेदन
भारतीय स्टेट बैंक, SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफीसर पदों पर नौकरियां निकली है. जिसके लिए आवेदन की आखिरी दिनांक 13 जुलाई 2022 है. ऐसे में जिन इच्छुक अभ्यर्थियों ने अब तक पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द ऑफिशियल पोर्टल sbi.co.in पर जाकर आवेदन जमा कर लें. बता दें कि भर्ती के जरिए कुल 11 पद भरे जाएंगे. जिसमें बैंकिंग एडवाइजर नेवी के 1, रिसर्च एनालिस्ट इक्विटी के 1, सीआरपीएफ सर्कल एडवाइजर के 1, सीआरपीएफ के 1, रिसर्च एनालिस्ट के 2, रिसर्च एनालिस्ट प्राइवेट इक्विटी के 1, सर्किल डिफेंस बैंकिंग एडवाइजर के 3 एवं अन्य के 1 पद सम्मिलित हैं.
मह्त्वपूण तिथि:-
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 13 जुलाई 2022
आयु सीमा:-
पदों के लिए न्यूनतम 24 से लेकर अधिकतम 62 वर्ष तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. हालांकि अलग-अलग पदों के लिए यह अलग-अलग निर्धारित है. जिसकी विस्तृत डिटेल भर्ती के नोटिफिकेशन में देखें.
चयन प्रक्रिया:-
पदों पर कैंडिडेट्स का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.
आवेदन शुल्क:-
पदों पर आवेदन करने के लिए ₹750 आवेदन शुल्क जमा करना होगा. हालांकि एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग के कैंडिडेट्स को कोई शुल्क नहीं देना होगा. उम्मीदवार भर्ती संबंधित जानकारी नीचे दी गई नोटिफिकेशन लिंक से चेक करें.
Similar Post
-
तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण निगम में आठ हजार क्षेत्र सहायक की भर्ती को दी मंजूरी
चेन्नई, गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु सरकार ने बिजली वितरण ...
-
एनसीईआरटी ने नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एआई पर 20 घंटे का पाठ्यक्रम शुरू किया
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान ...
-
एनटीए ने 84 विषयों के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की
नई दिल्ली, रविवार, 16 अगस्त 2026। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनट ...
