इन चीजों से करें महादेव का अभिषेक, मनोकामना होगी पूरी
बीती 14 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो चुका है। आज इसका दूसरा दिन है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पूरे माह शिव भक्त भगवान शिव शंकर भोलानाथ की पूजा आराधना करते हैं। पौराणिक मान्यता है कि इसी महीने में शिव जी ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें विवाह के लिए हां कहा था। हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है जो कि भगवान शिव की कृपा पाने का जरिया बनता हैं। इस महीने में की गई शिव की पूजा से महादेव प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। सावन के दिनों में मंदिरों में महादेव का अभिषेक किया जाता हैं। लेकिन इस अभिषेक को अपनी मनोकामना अनुसार बताई गई चीजों के साथ किया जाए तो बेहद शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन चीजों पर जिन्हें शिवलिंग का अभिषेक करने पर डाला जाना चाहिए—
इत्र से अभिषेक
अगर आप अपने शादीशुदा जीवन से खुश नहीं है तो भगवान शिव के लिंग पर इत्र से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपके अपने पति के साथ संबंध मधुर बनेंगे।
पंचामृत से अभिषेक
अगर आप पंचामृत महादेव का अभिषेक करते हैं तो आपके सभी प्रकार के कष्ट दूर होंगे। अगर आप पूरे सावन ऐसा न कर सकें तो सावन के सोमवार में करें।
गंगाजल और जल से अभिषेक
जल से भगवान शिव का अभिषेक करने पर मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा गंगाजल से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
दही से अभिषेक
सावन के महीने में अगल आप शिवलिंग पर दही से अभिषेक करने पर जो लोग वाहन की इच्छा रखते हैं तो आपको जल्द ही वाहन की प्राप्ति हो सकती है।
फलों के रस से अभिषेक
सावन के महीने में फलों के रस से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन सोमवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर शिवलिंग पर ताजा फल के रस को चढ़ाएं। इस उपाय को करने से जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होने लगता है।
शहद से अभिषेक
अगर आप धन की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप इस सावन शहद के साथ अभिषेक करें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
देसी घी से अभिषेक
यदि घर में कोई व्यक्ति अक्सर बीमार रहता है तो आपको भगवान महादेव के लिंग पर शुद्ध देसी घी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से रोग दूर होने के साथ आपके वंश का विस्तार भी होता है।
गन्ने के रस से अभिषेक
सावन में गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने से लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही आर्थिक समस्याओं में भी लाभ होता है।
बेलपत्र से अभिषेक
यदि सुखी गृहस्थ जीवन की कामना है तो 40 दिनों तक रोज बेलपत्र से महादेव का अभिषेक करें और ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।
Similar Post
-
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास में आने वाले नवरात्र को अत्यंत पवि ...
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
-
शनि दोष से मुक्ति के लिए ऐसे करें शनिवार व्रत और पूजन
पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन स ...
