ईट-पत्थर नहीं, नमक से बना है ये रेस्तरां

img

दुनिया में आए दिन कोई न कोई अjुत चीज लोगों को देखने को मिल ही जाती है। इन दिनों ईरान में एक ऎसा अजूबा बनकर तैयार हुआ है जो लोगों के लिए आpर्य का केंद्र बना हुआ है। हालांकि यह कोई सरकारी विरासत या सरकारी इमारत नहीं बल्कि एक रेस्तरां है। दक्षिण ईरान के सिराज में यह दो मंजिला रेस्तरां बना है। इस रेस्तरां में आपको हर तरह का खाना मिल जाएगा लेकिन यह रेस्तरां अपने खाने की वजह से मशहूर नहीं है, बल्कि इसकी खासियत कुछ और है। वह यह है कि रेस्तरां नमक से बना है। जी हां, हो गए न आप भी हैरान।

इस रेस्तरां में लोगों के बैठने के लिए फर्नीचर से लेकर बिल्डिंग और यहां तक कि किचन के निर्माण में भी नमक का इस्तेमाल किया गया है। ईरान के इस रेस्तरां में नमक का इस्तेमाल बिल्डिंग और फर्नीचर पर कोटिंग के रूप में किया गया है। हालांकि इसका असर यहां मिलने वाले खाने में बहुत ही कम दिखता है। रेस्तरां डिजाइन करने वाले आर्किटेक्ट का कहना है कि रेस्तरां के फर्नीचर को बनाने में नमक का इस्तेमाल तो किया गया है लेकिन यह पूरी तरह से सेफ है। इसे नमक की गुफाओं से प्रेरित होकर बनाया गया है।

 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement