भारतीय सेना में निकली इन पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
भारतीय सेना में एसएससी ऑफिसर की नौकरियां निकली है. इसके लिए नीट बीडीएस/एमडीएस 2022 में सम्मिलित उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. नोटिस के मुताबिक, एसएससी ऑफिसर की कुल 30 वैकेंसी है. यह भर्ती सेना के डेंटल कॉर्प्स में होगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई 2022 से आरम्भ होगा. आवेदन सेना के पोर्टल www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर करना होगा. एसएससी ऑफिसर भर्ती के लिए योग्यता समेत अन्य जानकारियां यहां हासिल कर सकते हैं.
भारतीय सेना डेंटल कॉर्प्स भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां:-
- ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 15 जुलाई 2022
- ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 14 अगस्त 2022
पदों का विवरण:-
- कुल वैकेंसी- 30
- महिला- 3
- पुरुष- 27
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता:-
- अभ्यर्थियों को बीडीएस (फाइनल ईयर में कम से कम 55 प्रतिशत)/एमडीएस होना चाहिए. साथ ही 31 जुलाई 2022 तक डीसीआई द्वारा अनिवार्य एक वर्ष की रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी की होनी चाहिए. 31 दिसंबर 2022 तक स्टेट डेंट काउंसिल या डीसीआई में वैध पंजीकरण होना चाहिए.
- -वे उम्मीदवार जो बीडीएस या एमडीएस के लिए आयोजित नीट परीक्षा 2022 में सम्मिलित हुए हैं. यह परीक्षा 2 मई 2022 को हुई थी. कैंडिडेट्स को आवेदन के साथ नीट 2022 की मार्कशीट/स्कोर कार्ड की कॉपी सबमिट करनी होगी.
Similar Post
-
मिजोरम में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किया गया जारी, 87.67 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
मिजोरम में बुधवार को 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किय ...
-
ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों में 27 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश घोषित किया
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन ...
-
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 से 21 मई तक होंगी
नई दिल्ली, गुरुवार, 23 अप्रैल 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बो ...
