अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते 04 नवंबर को होगी रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म कुत्ते 04 नवंबर को रिलीज होगी। बॉलीवुड फिल्मकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ''कुत्ते'' में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।फिल्म कुत्ते की रिलीज डेट सामने आ गई है। टी सीरीज की ओर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि कुत्ते 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके साथ ही पोस्ट में फिल्म से जुड़ी कास्ट के बारे में बताया गया है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज भी नजर आएंगे। गौरतलब है कि ''कुत्ते'' का निर्माण लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है। वहीं, इसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आसमान भारद्वाज निर्देशत यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है।
Similar Post
-
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की
बाबा नीम करोली के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हन ...
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
