रश्मि देसाई ने 'जी हुजूर' गाना पर किया डांस
टीवी की जानीमानी अभिनेत्री रश्मि देसाई ने आने वाली फिल्म शमशेरा के गाना 'जी हुजूर' पर डांस किया है। रश्मि देसाई अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रश्मि, रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म शमशेरा के 'जी हुजूर' सांग पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आईं। रश्मि देसाई के शानदार डांस मूव्स उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं। अभी हाल ही में रणबीर कपूर और वाणी कपूर फिल्म शमशेरा के प्रमोशन के लिए डांस दीवाने जूनियर के सेट पर पहुंचे थे। शो में पहुंचकर रणबीर कपूर ने मां नीतू कपूर और वाणी कपूर के साथ 'जी हुजूर' गाने पर डांस किया था।फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त, आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और त्रिधा चौधरी की अहम भूमिका है।यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
