छींकने से टूट जाती है हडि्डयां, उससे रचाई शादी
आपने कई दुर्लभ बीमारियों से पीडित लोगों के बारे में सुना होगा। लेकिन आज आपको एक ऎसी बीमारी के बारे में बता रहे है जिससे पढकर आप चकित हो जाएंगे। इसे लोग चीनी गुडिया के नाम से जानते हैं। उसकी छींक भर से ही हडि्डयां टूट जाती हैं। इस दुर्लभ बीमारी के बाद भी उसका पति दीवाना है। डेली मेल में छपी खबर के अनुसार, 31 साल की रिबैका डिंसडेल जब पैदा हुई थीं, तो डॉक्टरों ने कह दिया था कि वो दो वर्ष से ज्यादा नहीं जी पाएंगी। वो एक दुर्लभ बीमारी से पीडित हैं जिसमें वो बढ नहीं सकती, चल-फिर नहीं सकती और हर पल उनकी हडि्डयां टूटती हैं। उनकी हडि्डयां इतनी कमजोर हैं कि वो एक झींक से भी टूट जाती हैं। बढ ना पाले के कारण उनका कद तीन फुट सात इंच ही है।
लेकिन 35 साल के नॉरमन उनके कायल हो गए और उनसे शादी के लिए बोल दिया। नॉरमन, रिबैका के इस बीमारी के बारे में जानते हुए भी उनके होने को तैयार हो गए। रिबैका भी यही कहती हैं कि उन्हें उनका हमसफर मिल ही गया, इसका उन्हें काफी इंतजार था। दोनों खुश हैं और उनकी जिंदगी से जु़डे अन्य लोग भी।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
