राजेश भूषण को स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला
नई दिल्ली, रविवार, 17 जुलाई 2022। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण को शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव के रूप में डॉ. बलराम भार्गव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इस बाबत निर्णय लिया है। आईसीएमआर महानिदेशक के रूप में भार्गव का कार्यकाल 12 अप्रैल को तीन और महीनों के लिए बढ़ा दिया गया था। उन्हें 16 अप्रैल, 2018 को चार साल के लिए शीर्ष अनुसंधान निकाय के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। भार्गव स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव भी थे।
Similar Post
-
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सौमित्र मोहन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के सचिव नियुक्त हुए
कोलकाता, मंगलवार, 05 मई 2026। पश्चिम बंगाल सरकार ने भारतीय प्रश ...
-
सीबीआई ने डीएसपी खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 05 मई 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ...
-
एंटनी ने यूडीएफ से माकपा की हार से सबक लेने, शासन को प्राथमिकता देने का आग्रह किया
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 05 मई 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के ...
