इस चलती बाइक को देखकर उड़े सबके होश, जहन में उठा सवाल आखिर कैसे?

img

खबर दो दिन पुरानी जरूर है लेकिन है अजब। सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है कि आश्चर्य होता है। ऐसा ही कुछ आज भी हुआ जब एक वीडियो देखा तो मुँह खुला का खुला रह गया। आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिनमें बाइकर अपनी जान की रिस्क पर स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन वर्तमान में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में बाइक बिना ड्राइवर के चलती हुई दिखाई दे रही है। हैरानी की बात यह है कि पीछे वाली सीट पर एक शख्स एक ही साइड अपने पैर करके बैठा है और मोबाइल पर लगा हुआ है। वीडियो को realkaranchawla_ नाम के यूजर ने साझा किया है। वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसा लगता है कि बाइक मिस्टर इंडिया चला रहा है। वीडियो को अबतक 18 मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

वीडियो देखकर लोगों का सिर चकराने लगा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक हाइवे पर फर्राटा दौड़ती हुई दिखाई दे रही है। वह फुल स्पीड में चली जा रही है लेकिन उसे कोई चला नहीं रहा है। वहीं उस बाइक में पीछे एक व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। शख्स बाइक में पीछे बैठकर फोन पर बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि शख्स अपने दोनों पैरों को एक तरफ करके बाइक पर बैठा हुआ है। यानी कि वह बाइक चला भी नहीं रहा है।

इस वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। आपने शायद ही कभी कोई ऐसा वीडियो देखा होगा, जिसमें बाइक कोई चला नहीं रहा है। वीडियो को देखकर हो सकता है आपको मिस्टर इंडिया मूवी की याद आ गई, क्योंकि ड्राइवर तो किसी को नजर नहीं आ रहा है। वीडियो को देखकर लोगों को जोर का झटका लग रहा है। इस वीडियो को किसी ने अपनी कार से शूट किया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो अब इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement