इस मशहूर एक्टर संग फिल्म करेंगी शहनाज गिल, खुद किया खुलासा

img

शहनाज गिल इन दिनों अक्सर चर्चाओं में देखी जाती हैं। वहीं बीते रविवार को उन्होंने कोई छुट्टी नहीं मनाई और उनका रविवार काम करते हुए ही बीता। वह मुंबई के मशहूर महबूब स्टूडियो पहुंची हुई नजर आईं। जी हाँ और इस दौरान हमेशा की तरह उनका स्टाइल स्टेटमेंट बेहतरीन था। जी हाँ, वह एक शानदार पिंक ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। वहीं इवेंट पर शहनाज के फैन्स ने उनके लिए एक खास जेस्चर दिखाया और उनपर गुलाब के फूल बरसाए। इस दौरान का उनका वीडियो वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं। वहीं इस दौरान हमेशा की तरह शहनाज ने भी फैन्स के साथ खूब बातचीत की और उनके साथ बड़े प्यार से इंटरैक्ट किया।

इस दौरान उन्होंने पैपराजी से भी बातचीत की और बात करते हुए कुछ ऐसा कहा जिससे ये इशारा मिलता है कि शायद उन्हें कोई नई फिल्म मिल गई है। जी दरअसल इस दौरान शहनाज ने अपने ऊपर बरस रहे फूलों के बीच जमकर तस्वीरें क्लिक करवाईं और जब पैप्स ने उनसे 'वन्स मोर' कहा तो शहनाज ने अपने मजेदार सेन्स ऑफ ह्यूमर के साथ जवाब देते हुए कहा कि, 'उनके पास फोटो क्लिक करवाने के लिए दोबारा गुलाब बरसाने का बजट नहीं है।' इसी के साथ कैमरों के लिए अपनी खूबसूरत मुस्कराहट दिखाने के बाद उन्होंने पैप्स से कहा, "मैं चली अमेरिका संजू बाबा के साथ।" इस तरह उन्होंने नयी हिंट दी जो फैंस के लिए बेहतरीन रही। अब शहनाज की इस बात से सीधा सवाल उठ रहा है कि सलमान के साथ फिल्म के बाद, अब उन्हें संजय दत्त के साथ कोई फिल्म मिली है? हालाँकि शहनाज की बात का असल मतलब क्या था ये तो वही जानती हैं, कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल वह सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं और फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब हैं।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement