ये महिला पलकें चाटकर करती है इलाज

img

लोगों को बीमारी से निजात पाने के लिए डॉक्टरों के पास जाते जरूर देखा होगा जिसके लिए वे मोटी से मोटी फीस देने को भी तैयार रहते है। कई बार आपने ऎसे लोगों को भी देखा होगा जो डॉक्टरों की बजाय किसी वैद्य, हकीम या किसी अजीबों गरीब तरीके से इलाज करने वालों के पास जाते है। ऎसी ही एक औरत के बारे में हम आपको बताने वाले है जो पलकें चाटकर लोगों का इलाज करती है। इस मामले में आपका जो भी सोचना हो, लेकिन हम आपको मिलवाना चाहेंगे 77 साल की हैवा सेबिक से जो ये दावा करती है कि वो पुतलियां चाटकर लोगों की बीमारियां खत्म कर देती है।

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक यूरोप के बोसनिया में रहने वाली इस महिला के पास दूर-दराज से लोग कई तरह की बीमारियों को ठीक करवाने के लिए आते रहते हैं। उसका कहना है कि अक्सर लोग सूखी आंखें, एलर्जी, कंजेक्टिवाइटस और हाई आई प्रेशर की शिकायत लिए पहुंचते हैं। हैवा बतातीं हैं कि वो लोगों की आंखों में जीभ डालकर चाटने से पहले वो अपनी जीभ शराब में डुबोती है। वो दावा करती है कि उसकी जीभ में कोई चमत्कारिक शक्ति है जिससे वो इंफेक्शन दूर करती है। उसने कहा कि उसके पति ने पहले उस पर इस हरकत के लिए शक किया था। लेकिन जब उसके ऎसा करने के बाद उसके पति की एक गहरी चोट ठीक हो गई तो वो अपनी पत्नी की काबीलियत को मान गया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement