लस्ट स्टोरीज 2 में काम करेंगी मृणाल ठाकुर
बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर लस्ट स्टोरीज 2 में काम करती नजर आ सकती हैं। नेटफ्लिक्स की फिल्म ''लस्ट स्टोरीज 2'' वर्ष 2018 में रिलीज हुयी थी।इस फिल्म में कियारा आडवाणी, विक्की कौशल, राधिका आप्टे, आकाश थोसर, भूमि पेडनेकर, नील भूपालम, मनीषा कोइराला, संजय कपूर सहित कई कलाकार नजर आये थे। फिल्म में कई बोल्ड सीन्स भी फिल्माए गए थे, जो काफी वायरल भी हुए थे। इस फिल्म को मिली लोकप्रियता को देखते हुए अब मेकर्स इसके दूसरे भाग की तैयारी में जुटे हुए हैं। कहा जा रहा है कि लस्ट स्टोरीज 2 में मृणाल ठाकुर नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि ''लस्ट स्टोरीज 2'' के लिए मेकर्स ने मृणाल ठाकुर को अप्रोच किया है। ''लस्ट स्टोरीज 2'' पर काम जारी है। आर बाल्की ने एंथोलॉजी के अपने हिस्से को टाइटल देने के लिए मृणाल ठाकुर को साइन किया है। यह एक अनोखी स्क्रिप्ट है, जिस पर साथ काम करने के लिए मृणाल और बाल्की काफी एक्साइटेड हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
