रेड ड्रेस पहन जमकर नाची तेजस्वी प्रकाश
टीवी की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश कुछ समय से निरंतर किसी न किसी वजह से ख़बरों में ही रहती हैं। कभी अपनी लव लाइफ की वजह से, तो कभी अपने टेलीविज़न शो के कारण। वहीं हाल ही में तेजस्वी ने अपनी सिजलिंग अदाओं का भी प्रशंसकों पर खूब जादू चलाया है। हर दिन उनका नया लुक सामने आ जाता है। इस बार तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो काफी खबरों में है। तेजस्वी सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। हर दिन वह प्रशंसकों के साथ कुछ न कुछ साझा करती ही रहती हैं। इस बार तेजस्वी प्रकाश ने अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें वायरल वीडियो पर मूव्स करते हुए देखा जा रहा है। यहां तेजस्वी को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी पार्क में इस वीडियो को शूट करवा रही हैं।
तेजस्वी को इस वीडियो में रेड कलर की ड्रेस में देखा जा रहा है। उन्होंने इस के चलते रेड कलर का ट्रांसपेरेंट ब्रालेट टॉप और हाई थाई स्लिट पैंट्स पहनी है। इस लुक को तेजस्वी प्रकाश ने सटल मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल से कंप्लीट किया है। इस वीडियो में मस्ती करते हुए तेजस्वी काफी हॉट नजर आ रही हैं। प्रशंसकों के बीच उनके इस अवतार को काफी पसंद भी किया जा रहा है। कुछ घंटों में ही उनका ये वीडियो वायरल हो गया है। वही बात यदि तेजस्वी के वर्क फ्रंट की करें तो इन दिनों उन्हें एकता कपूर के टेलीविज़न 'नागिन 6' में लीड रोल में देखा जा रहा है।
Similar Post
-
आयुष्मान ने साझा किया ‘साड़ी गली’ का नया वर्जऩ
बॉलीवुड अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने अपने सुपरहिट गाना ‘साड़ ...
-
मृणाल ठाकुर ने किए श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति के दर्शन
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हिंदी, मराठी और तेलुगु सिनेमा में अपनी दमदा ...
-
महाराजा म्यूजिक का नया गाना ‘तेरे बिना क्या है जीना’ रिलीज
महाराजा म्यूजक़ि ने अपना नया रोमांटिक गाना तेरे बिना क्या है जीना रि ...
