जम्मू से 4,703 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना
जम्मू, गुरुवार, 21 जुलाई 2022। कड़ी सुरक्षा के बीच 4,703 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बृहस्पतिवार सुबह रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 156 वाहनों में तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,001 तीर्थयात्री 54 वाहनों में सबसे पहले रवाना हुए। इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 2,702 तीर्थयात्रियों को लेकर 102 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 2.20 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी। यात्रा के दौरान अभी तक 35 लोगों की विभिन्न वजहों से मौत हो चुकी है। इनके अलावा आठ जुलाई को गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की जान चली गई थी। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।
Similar Post
-
अंडमान में 36 हजार करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए गए
श्री विजयपुरम, शनिवार, 14 मार्च 2026। अंडमान और निकोबार पुलिस न ...
-
मेघालय: हिंसा प्रभावित पश्चिम गारो हिल्स जिले में कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई गई
मेघालय, शनिवार, 14 मार्च 2026। मेघालय के हिंसाग्रस्त पश्चिम गार ...
-
द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन एलपीजी मुद्दे पर 15 मार्च को विरोध प्रदर्शन करेगा
चेन्नई, शनिवार, 14 मार्च 2026। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषग ...
