दुर्लभ डाक टिकट, कीमत करोडों मे
ब्रिटिश गुयाना का 2 सदी पुराना विश्व प्रसिद्ध डाक टिकट यहां करीब 95 लाख डॉलर यानी 57 करोड 20 लाख रूपए में नीलाम हुआ। नीलामीकर्ताओं ने बताया कि यह टिकट अब तक का सबसे महंगा बिका डाक टिकट है। एक नीलामी में यह 94,80,000 डॉलर (57.20 करोड रू.) में बिका। इससे पहले भी यह टिकट 3 बार बिक चुका है और हर बार इसकी रेकॉर्ड कीमत मिली। दक्षिण अमेरिका स्थित पूर्व ब्रितानी उपनिवेश ब्रिटिश गुयाना का यह एक सेंट का डाक टिकट वर्ष 1856 में जारी हुआ था। यह दुनिया का सबसे दुर्लभ डाक टिकट बताया जाता है। दक्षिण अमेरिका में रहने एक 12 वर्षीय लडके ने 1873 में इस टिकट की दोबारा खोज की थी। यह टिकट कई महत्वपूर्ण डाक टिकट संग्रहों का हिस्सा रहा है। यह टिकट इस साल हांगकांग, लंदन और न्यूयॉर्क में नीलामी संस्था सोदबी द्वारा आयोजित प्रदर्शनियों का हिस्सा बना। इससे पहले 1986 के बाद से यह सार्वजनिक प्रदर्शनियों से दूर था। नीलामीकर्ताओं ने बताया कि एक बेनाम व्यक्ति ने टेलीफोन से माध्यम से टिकट के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई।
Similar Post
-
देश का अनोखा साइकिल स्कूटर, आगे से स्कूटर, पीछे से साइकिल
जिले के लक्खोवाल के कक्षा आठवीं के एक छात्र ने अपने पिता के साथ मिलक ...
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
