डाँग क्षेत्रीय विकास बोर्ड की बैठक 23 जुलाई को शासन सचिवालय में बोर्ड के कार्यों की होगी समीक्षा
जयपुर, शुक्रवार, 22 जुलाई 2022। राज्य के डाँग क्षेत्रीय विकास मण्डल के अध्यक्ष श्री लाखन सिंह मीणा की अध्यक्षता में डाँग क्षेत्रीय विकास बोर्ड की बैठक दिनांक 23 जुलाई 2022 को 3 बजे शासन सचिवालय में आयोजित होगी। अध्यक्ष डाँग क्षेत्रीय विकास बोर्ड के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक शासन सचिवालय स्थित मुख्य भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगी । बैठक में डाँग क्षेत्रीय विकास बोर्ड के कार्यों की समीक्षा करने के साथ विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जायेगी। बैठक में डाँग क्षेत्रीय विकास बोर्ड एवं संबंधित विभागों के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
