राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में मूसलाधार बारिश
जयपुर, शनिवार, 23 जुलाई 2022। राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। बीते चौबीस घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा बारिश कोटा के लाडपुरा में 13 सेंटीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में कोटा के लाडपुरा में 13 सेंटीमीटर, जयपुर तहसील मे 10 सेंटीमीटर, टोंक के देवली में नौ सेंटीमीटर, झालावाड़ के मनोहरथाना व चुरू के बीदासर में आठ सेंटीमीटर और अलवर के थानागाजी में सात सेंटीमीटर पानी बरसा।
विभाग के मुताबिक, इस दौरान सवाई माधोपुर, गंगानगर, नागौर, भरतपुर, दौसा, सीकर, बांसवाड़ा और अजमेर सहित अनेक जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो शनिवार को भी जारी है। जयपुर शहर और उसके आसपास के सभी इलाकों में इस दौरान अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने राजस्थान में अभी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
