हनुमानजी के इन 12 नामों को जपने से होगा आपका सर्वस्व कल्याण

img

कहा जाता है संकटमोचन महाबली हनुमान हर संकट में अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। उन्हें सच्चे मन से संकट के वक्त याद किया जाए तो निश्चित रूप से अपने भक्तों के सामने हाजिर होते हैं। वैसे तो हनुमानजी को विभिन्न नामों से जाना जाता है लेकिन उनके 12 ऐेसे नाम हैं जिनकी जानकारी भक्तों को शायद ही होगा। हनुमानजी के इन 12 नामों का स्मरण करने से ना सिर्फ उम्र में वृद्धि होती है बल्कि समस्त सांसारिक सुखों की प्राप्ति भी होती है। बारह नामों का निरन्तर जाप करने वाले व्यक्ति की हनुमान जी महाराज दसों दिशाओं एवं आकाश पाताल से रक्षा करते हैं। प्रस्तुत है केसरीनंदन बजरंग बली के 12 चमत्कारी और असरकारी नाम:

  • ऊँ हनुमान
  • ऊँ अंजनी सुत
  • ऊँ वायु पुत्र
  • ऊँ महाबल
  • ऊँ रामेष्ठ
  • ऊँ फाल्गुण सखा
  • ऊँ पिंगाक्ष
  • ऊँ अमित विक्रम
  • ऊँ उदधिक्रमण
  • ऊँ सीता शोक विनाशन
  • ऊँ लक्ष्मण प्राण दाता
  • ऊँ दशग्रीव दर्पहा

इन नामों का यदि समय-समय पर जप किया जाए तो इससे कई लाभ होते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन फायदों पर जो इन नामों को लेने से मनुष्य को प्राप्त होते हैं। 

  • प्रात:काल सोकर उठते ही जिस अवस्था में भी हो बारह नामों को 11 बार लेने वाला व्यक्ति दीघार्य होता है।
  • नित्य स्नान के समय नाम लेने से इष्ट की प्राप्ति होती है।
  • दोपहर में नाम लेने वाला व्यक्ति धनवान होता है। दोपहर संध्या के समय नाम लेने वाला व्यक्ति पारिवारिक सुखों से तृप्त होता है।
  • रात्रि को सोते समय नाम लेने वाले व्यक्ति की शत्रु से जीत होती है।
  • उपरोक्त समय के अतिरिक्त इन बारह नामों का निरंतर जाप करने वाले व्यक्ति की हनुमानजी महाराज दसों दिशाओं एवं आकाश पाताल से रक्षा करते हैं।
  • लाल स्याही से मंगलवार को भोजपत्र पर ये बारह नाम लिखकर मंगलवार के दिन ही ताबीज बांधने से कभी सिरदर्द नहीं होता। गले या बाजू में तांबे का ताबीज ज्यादा उत्तम है। भोजपत्र पर लिखने के काम आने वाला पैन नया होना चाहिए।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement