बीकानेर में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के जाली नोट जब्त, छह लोग हिरासत में
बीकानेर, रविवार, 24 जुलाई 2022। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को जाली नोट छापने के उपकरण और डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक के जाली नोट बरामद किए। पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह के छह लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि जाली नोटो के संबंध में मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करके पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। नोखा, जयनारायण व्यास कॉलोनी और लूणकरणसर थाने की पुलिस ने माडिया गांव और जेएनवी कॉलोनी (बीकानेर) में छापा मारा, जिसमें 500 और 2,000 रुपए के जाली नोट छापने की मशीन और जाली नोट बरामद हुए। उन्होंने बताया कि यह जाली नोट करीब डेढ़ करोड़ रुपए के हैं। पुलिस को मौके से उच्च गुणवत्ता वाला सफेद कागज, प्रिंटिंग मशीन, कटर सहित अन्य सामग्री भी मिली है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को बीकानेर से और तीन लोगों को नोखा से हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंपा लाल, पूनम चंद, राकेश, रवि, नरेंद्र और माला राम के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
