इस लडकी के चेहरे पर उगने लगे पेड

img

बांग्लादेश में एक 10 वर्षीय बच्ची के चेहरे पर पेड की शाखाओं जैसे दिखने वाले मस्से उभर रहे है। सहाना खातून नाम की बच्ची के ये मस्से चेहरे और कानों पर उभर रहे है। डॉक्टरों के मुताबिक यह लडक़ी ट्री मैन सिंड्रोम यानी एपिडर्मोडिसप्लासिया वेरुसीफोर्मिस नाम की त्वचा की विकृति से पीडि़त है। दुनिया भर में करीब छह लोग इस बीमारी से पीडि़त हैं, लेकिन अभी तक कोई महिला इससे पीडि़त नहीं थी। सहाना के पिता मोहम्मद शाहजहां उत्तरी बांग्लादेश के एक गांव में मजदूरी करते हैं। वह बताते हैं कि लगभग चार महीने पहले उनकी बेटी के चेहरे पर एक मस्सा उभरा था, उन्होंने उस वक्त ज्यादा चिंता नहीं की, लेकि जब वो तेजी से बढऩे लगा तो इलाज के लिए ढाका सहाना को लाया गया। मोहम्मद शाहजहां ने बताया कि जब बेटी छह साल की थी, तब उसकी मां गुजर गई। मैं दुआ कर रहा हूं कि मेरी सुंदर बेटी जल्दी ठीक हो जाए। डॉक्टरों का कहना है कि सहारा की यह बीमारी अभी ज्यादा आगे नहीं बढ़ी है और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्दी अच्छी हो जाएगी।

 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement