12 .5 किलो सोना पहन कांवड लाता है यह बाबा

img

सावन का महीना शुरू हो गया है और भगवान शिवजी का जल अभिषेक करने के लिए उनके भक्त कांवड लेकर आते है। हर साल की भाती इस भी गोल्डन बाबा कांवड लाकर भगवाल भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस बाबा के शरीर पर सोने के लॉकेट, महंगे रत्नों से जड़े कड़े और अंगूठियों का वजन ही 12 .5 किलो है। बाजार में इतने सोने की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए के करीब है। इसके अलावा बाबा 27 लाख रुपए की हीरे की घड़ी भी पहनते हैं जो कि विशेष तौर पर उनके लिए बनाई गई है। ऐसे में सडक़ पर चलते गोल्डन बाबा की सुरक्षा भी टेढ़ी खीर है। बाबा के साथ हमेशा दो पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए रहते हैं। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों की संख्या 25 तक पहुंच जाती हैं क्योंकि बाबा के लिए भारी भीड़ जुटती है। उनके काफिले में एक मिनी ट्रक है जिसके पीछे गाडिय़ों में करीब 200 चेले साथ चलते हैं।

दिल्ली में कारोबारी रह चुके बाबा का नाम सुधीर कुमार मक्कड़ है। हर साल श्रावण के महीने में कांवड़ यात्रा पर जरूर जाते हैं। इस बार उनकी 24वीं यात्रा है। उनके एक साथी ने बताया कि कभी मक्कड़ दिल्ली में कपड़ों का व्यापार करता था, लेकिन एक दिन उन्होंने महसूस किया कि उन्होंने ढेरों पाप किए हैं। प्रायश्चित करने के लिए उन्होंने साधु बनने का फैसला किया और जरूरतमंदों की मदद करना शुरू कर दिया। बाबा के दावे के अनुसार वे हर साल 200 लड़कियों की शादी का पूरा खर्च उठाते हैं। जो सोना वो पहनते हैं उनके बारे में कहना है कि यह सब उन्हें अनुयायियों की तरफ से मिला है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement